बरौनी: एनटीपीसी बरौनी सेफ्टी कल्चर के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित
एनटीपीसी बरौनी को सेफ्टी कल्चर के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल बिजनेस कॉन्फ्रेंस (आईबीसी) की ओर से आयोजित ओएचएस एंड ई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में पावर जेनरेशन सेक्टर कंस्ट्रक्शन कैटेगरी के तहत अवॉर्ड मिला है। गुरुवार देर शाम मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।