UDA की तीन आवासीय योजनाओं की ई-लॉटरी में असफल रहे 41,223 आवेदकों की धरोहर राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सचिव हेमेंद्र नागर के अनुसार, राशि 31 जनवरी तक ऑनलाइन सीधे बैंक खातों में जमा कराई जाएगी। आवेदकों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।