दतिया में शहर के प्रसिद्ध अनामय आश्रम की सुरक्षा को लेकर महंत मोहन गोपाल मौनी बाबा एक दिवसीय धरने पर बैठ गए। करीब 45 वर्षों से मौन व्रत साधना कर रहे मौनी बाबा ने आश्रम के सामने बुधवार दोपहर 01 बजे से धरना देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भी सौंपा है।