जगदलपुर: आस्था सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने प्राथमिकता वाले राजस्व मामलों के समय सीमा में निराकरण के दिए आदेश
कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों में शासन के प्राथमिकता वाले विषयों को समय-सीमा में निराकरण की पहल कर कार्य को पूर्ण करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमांकन कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करें और लंबित त्रुटि सुधार के मामले में पूर्व की रिकॉर्ड, पटवारी रिकॉर्ड, बसरा संशोधन की विस्तृत जानकारी तैयार करवाएं।