ग्वालियर गिर्द: निगम के कचरा वाहन से कुचलकर युवक अभिषेक की दर्दनाक मौत, परिवार का था इकलौता सहारा
नगर निगम के कचरा वाहन से कुचलकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद भारी भरकम वाहन का चालक वहां से फरार हो गया।युवक अभिषेक प्रजापति को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता उसने दम तोड़ दिया।मृतक के परिजन राकेश ने बताया कि अभिषेक किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था वह जनकगंज क्षेत्र के नेहरू पेट्रोल पंप के पास किसी काम से गया था।