बांगरमऊ: फतेहपुर चौरासी में लवानी चौराहे के पास स्कूल मैजिक की टक्कर से बाइक सवार घायल, कंधे, पैर और कमर में आई गंभीर चोटें
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में बुधवार को दोपहर 2 के करीब लीमिट्टी-दबौली मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। लवानी चौराहे के पास एक स्कूल मैजिक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अख्तियारपुर निवासी 32 वर्षीय विवेकशील गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मैजिक तेज रफ्तार में थी और किनारे से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की म