पटेरा: कुआंखेड़ा में बंसल परिवार ने घोड़े पर निकाली बेटे की रछवाई, संविधान की प्रति के साथ दिखाई एकता
Patera, Damoh | Feb 5, 2026 पटेरा ब्लाक के कुआंखेड़ा गांव में गुरुवार को बंसल परिवार ने अपने बेटे की रछवाई धूमधाम से निकाली,इस अवसर पर दूल्हे ने हाथ में भारत का संविधान भी लिया हुआ था,जो गांव में आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक बना,इस समारोह में बंसल समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद अदा किया,दरअसल बंसल समाज और एससी महासभा ने घोड़े पर बैठने एसपी ज्ञापन दिया था।