बहराइच: रुपईडीहा इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे को नोचकर किया घायल, इलाज जारी
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपईडीहा इलाके में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्तों ने हमला करके नोच कर घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।