बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, न्यायिक कार्य से विरत
ज़िला एवं सत्र न्यायालय स्थित ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने शनिवार को ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानि न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बता दें की ग्राम न्यायालय नानपारा और ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के विरोध में यह समीक्षा बैठक आयोजित हूई।