स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के SIR पर दिए बयान पर शुक्रवार शाम 5 बजे पूर्व MLA रणधीर सिंह ने पत्रकारों के समक्ष तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते CM हेमंत सोरेन से स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं उनके बयान को गैर जिम्मेदाराना, भड़काने वाला व राष्ट्र विरोधी बताते हुए चुनाव आयोग से भी मंत्री इरफान अंसारी पर समुचित कार्रवाई की मांग की है।