लोहरदगा: लोहरदगा में JLKM का संगठन विस्तार, जिला कमेटी का पुनर्गठन; केंद्रीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने लोहरदगा जिले में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हरमू रोड स्थित सैनिक कैंटीन में आयोजित बैठक में जिला कमेटी का पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी के बीच संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।