जशपुर: गुतकिया की बंद पड़ी नहर को मिला नया जीवन, 100 एकड़ भूमि की सिंचाई का रास्ता हुआ साफ
जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम गुतकिया में वर्षों से निष्क्रिय पड़ी सिंचाई योजना को पुनर्जीवित कर किसानों के लिए बड़ी राहत दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा गुतकिया व्यपवर्तन योजना की नहर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र की लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से सोमवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी