हरसूद: अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक घायल
Harsud, Khandwa | Mar 24, 2026 मंगलवार सुबह 9:30 बजे के लगभग खंडवा हरसूद मार्ग पर हरदा बाईपास के पास अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगर परिषद छनेरा नया हरसूद की कचरा गाड़ी के चालक द्वारा सिविल अस्पताल हरसूद पहुंचाया गया।