फुलवरिया: फुलवरिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण,एक पेड़ मां के नाम लगाने का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रखंड परिसर में बीडीओ पूजा कुमारी, श्रम परवर्तन पदाधिकारी नेहा कुमारी, कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह मनरेगा के पी टी ए रजनीश कुमार समेत प्रमुख वीरेंद्र पंडित पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार साहू ने पौधारोपण किया।