बेगूसराय: टेढ़ी नाथ मंदिर चौक पर गणिनाथ जयंती के दूसरे दिन मंदिर खुलते ही खोईचा भरने के लिए उमड़ी भीड़, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
दो दिवसीय बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की अहले सुबह से ही महिलाएं लाइन में लग कर मंदिर खुलने का इंतज़ार करने लग गयी थी. टेढ़ीनाथ मंदिर सह बाबा गणिनाथ धाम का पट्ट जैसे ही खुला महिलाएं पहले मंदिर के अंदर प्रवेश करने के लिए दौड़ पड़ी. सुबह से लेकर देर शाम तक खोईचा भरने का दौर चलता रहा. बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाएं पहुँची.