बेगूसराय: बेगूसराय में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत एम्बुलेंस खरीद के लिए 27 सितंबर तक होगा आवेदन, DM ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (इ-रिक्शा एवं एम्बुलेंस) के अंतर्गत 11वे चरण में 28 अगस्त से 27 सितंबर तक आवेदन किया जायेगा. यह बातें डीएम रोशन कुशवाहा ने कही. योजना के तहत पात्र लाभुक को सरकार द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जायेगी. यह आवेदन केवल उन्हीं पंचायतों के लिये मान्य होंगे, जहां रिक्ति है.