बेगूसराय: बेगूसराय में बिना DEO के अनुमति 18 BRC एवं समग्र शिक्षा कार्यालय में रखे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, ABVP ने किया प्रदर्शन
बेगूसराय जिला के समग्र शिक्षा के एडीपीसी की ताकत का कोई जोड़ा नहीं है. जिला शिक्षा विभाग के सर्वे सर्वा के बिना जानकारी एवं अनुमति के समग्र शिक्षा कार्यालय में वर्षों से कार्य कर रहे भंडारपाल, आदेशपाल, सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत बलवंत कुमार, दीपक पासवान, और जमादार रजक को हटाकर सुबोध कुमार, संजीत कुमार और मिथुन कुमार को एडीपीसी ने रख लिया.