जबलपुर: बादशाह हलवाई मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे का आरोप, स्थानीय रहवासियों ने भू-माफियाओं पर धमकी देने का लगाया गंभीर आरोप !!
जबलपुर के ग्वारीघाट रोड स्थित बादशाह हलवाई मंदिर और भगवान पंचानन महादेव ट्रस्ट की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय रहवासियों ने मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे जनसुनवाई में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ भू-माफिया ट्रस्ट की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।शिकायत के अनुसार, खसरा नंबर 40/1 की भूमि मंदिर ट्रस्ट और पुरातत्व महत्व से जु