गोगरी: गोगरी में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा हुई, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही
Gogri, Khagaria | May 28, 2026 गोगरी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ बकरीद पर्व की नमाज अदा की। गोगरी सहित बोरना पंचायत के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह आठ बजे नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। बकरीद को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा