बीसलपुर: जमुनिया गांव के पास आवारा गोवंश की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की हुई मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
बीसलपुर बिलसंडा हाईवे पर स्थित जमुनिया गांव के पास शुक्रवार सुबह आवारा गोवंश जानवरों से टकराकर बाइक सवार राहुल पुत्र रामचंद्र लाल निवासी ग्राम बकैनियां थाना बरखेड़ा व उसका साथी ईशु बाबू पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम सिरोमन नगर थाना गोकुल बेहटा जिला हरदोई के निवासी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों के शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया