गोमिया: कथारा में आचार्य श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर महायज्ञ और महाजप का आयोजन
Gumia, Bokaro | Jun 2, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कथारा में गायत्री परिवार कथारा द्वारा आचार्य श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर महायज्ञ और 24 कुंडीय गायत्री महाजप का आयोजन किया गया।मंगलवार समय लगभग तीन बजे बताया गया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर आहुति दी और सामूहिक जप किया।