शाजापुर: जिला मुख्यालय पर समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक हुई, जिला पंचायत सीईओ ने की अध्यक्षता
जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर ने आज सोमवार को समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जिला स्तर पर चयनित विभागवार शिकायतों, समयसीमा पत्रों, 70 वर्ष से अधिक उम्र के ब