बबेरू: बबेरू कस्बे में वर्ष 2020 मे पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की थी हत्या, न्यायालय द्वारा दी गई मृत्यु दंड की सजा
Baberu, Banda | Jul 31, 2024 बबेरू तहसील क्षेत्र के अमलोहरा गांव व हाल पता नेता नगर अतर्रा रोड कस्बा बबेरू निवासी किन्नर यादव ने अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी की गर्दन काटकर सन 2020 में हत्या कर दी गई थी, और कटा हुआ सर लेकर कोतवाली पहुंच गया था। जिसमें आज माननीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश बांदा के द्वारा मृत्यु दंड व 13000 रुपए के जुर्माना से दंडित किया गया है।