जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि हिट एंड रन मामलों को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं और पीड़ितों को परिवहन विभाग में आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए। लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाए।