टिकारी: CUSB के लॉ के 2 छात्र उत्तम एवं नवनीत को 70वीं BPSC में मिली सफलता, कुलपति व अध्यापकों ने दी बधाई
Tikari, Gaya | Jun 25, 2026 CUSB के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के 2 छात्रों को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं लोक सेवा परीक्षा में व्यापक सफलता मिली है | SLG के छात्रों क्रमशः उत्तम कुमार और नवनीत कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में बाज़ी मारी है | इस बड़ी उपलब्धि पर कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा के साथ सभी प्राध्यापक ने दोनों को बधाई दी है।