बीसलपुर: करेली गांव में घर में घुसकर मारपीट के दौरान कान काटने वाले चार हमलावरों को करेली पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल ।
करेली गांव निवासी ज्ञान प्रकाश ने करेली थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 27 अप्रैल को शाम 5:30 बजे उसकी पुत्री घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी गांव के वीरपाल, अमरपाल शेर पाल व मेनका ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करना शुरू कर दी। जब पीड़ित की पुत्री उक्त हमलावरों से छूटकर घर के अंदर पहुंची। तो हमलावर एक राय होकर लाठी डंडे लेकर हमलावर हो गए ।