बीसलपुर: गजरौला मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत ।
शाम को पीलीभीत से चलकर 6:50 पर बीसलपुर आने वाली सवारी गाड़ी जैसे ही रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर बीसलपुर से गजरौला जाने वाले मार्ग पर लगे रेलवे के फाटक के पास पहुंची वैसे ही एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई इसके पश्चात ट्रेन में मौजूद गार्ड ने उसके शव को स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखवा दिया है ।