बरेली: थाना सीबीगंज पुलिस ने हत्या मामले में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना सीबी गंज पुलिस ने हत्या मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।पुलिस द्वारा बताया गया कि एक बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों का चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही उसका बेटा भी घायल हुआ था। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।