बेंगाबाद: बहादुरपुर मोड़ पर बाइक-कार की टक्कर के बाद आग, बाइक जली, दो घायल, कार चालक फरार
बेंगाबाद के बहादुरपुर मोड और महेश मुंडा के बीच शुक्रवार को करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हुआ उसके बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। भारी संख्या में लोग मौके पर जुटे लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल को जलने से नहीं बचाया जा सकता। बताया गया कि एक अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।