खरगोन जिले के ग्राम घोटिया में बुधवार को भगवान शिव एवं शिव परिवार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य धार्मिक आयोजन के साथ संपन्न हुई। अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों द्वारा पूरे गांव के सहयोग से निर्मित मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा करवाई।