बांधवगढ़: बंदर को बचाने की कोशिश में हादसा, 9 माह के मासूम समेत तीन घायल
उमरिया जिले में इंसानियत दिखाना एक परिवार पर भारी पड़ गया। शहपुरा से उमरिया आ रहा एक परिवार सड़क पर अचानक आए बंदर को बचाने की कोशिश में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 9 माह के मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज जारी है ।