पन्ना: पन्ना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: घर की छत साफ कर रहे युवक को 11 हजार KV हाईटेंशन लाइन ने खींचा, हालत गंभीर।
Panna, Panna | Jun 26, 2026 पन्ना जिले के रनवाहा ग्राम में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही के चलते एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ अपने घर की छत पर बारिश का पानी साफ कर रहे 40 वर्षीय बहादुर सिंह राजपूत को छत के बेहद करीब से गुजर रही 11 KV की हाई-टेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक बुरी तरह झुलस गया।