झांसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से पिता की हुई मौत, पुत्र घायल
Jhansi, Jhansi | May 5, 2025 झांसी से अपने घर जा रहे पिता पुत्र की बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक में पीछे बैठे पिता की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार अजीत अहिरवार अपने पिता नत्थू अहिरवार के साथ झांसी न्यायालय में अपनी तारीख पर आया हुआ था, इसी बीच वह तारीख कर वापस अपने घर जा रहा था, वह लोग अभी झांसी- कानपुर हाईवे पर पहुंचे थे, तभी पीछे टक्कर मार दी।