जमुआ: जमुआ के उखरसाल गांव में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में इलाज जारी
Jamua, Giridih | Sep 28, 2025 जमुआ थाना क्षेत्र के उखरसाल गांव निवासी एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रविवार को 12 बजे महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि कमलेश्वर साव की 20 वर्षीय पत्नी निकिता कुमारी ने पति के डाट से नाराज होकर जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया।