भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक, आयकर विभाग, नई दिल्ली अभिनव गुप्ता को निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में पर्यवेक्षक अभिनव गुप्ता ने आज कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।