राजगढ़: घर में आग लगने से हुए नुकसान के मुआवज़े की मांग के लिए पीड़ित ने कलेक्टर को दिया आवेदन
राजगढ़ जिले के भोजपुर गांव में फिरोज खान के घर में 21 अप्रैल को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी। जिसके कारण बच्चे के शादी के लिए रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था। इसके बाद बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब पीड़ित ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राजगढ़ कलेक्टर से मुआवजे की मांगकी है।