दैवीय आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने 50% सब्सिडी और निःशुल्क बीज योजना शुरू की है। कृषि विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग और लॉटरी के जरिए वितरण सुनिश्चित किया है। बिलवई चुंगी बीज भंडार में मिनी किट निःशुल्क दी जा रही है, जबकि अन्य किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज मिलेंगे। चना, मटर, मसूर, सरसों और गेहूं सहित विभिन्न बीज उपलब्ध कराए है।