खगौल: चलती ट्रेन में बीमार यात्री को दानापुर स्टेशन पर मिला त्वरित इलाज
गुरुवार की शाम करीब 5 बजे चलती ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) ने तत्परता दिखाते हुए दानापुर रेलवे स्टाफ और चिकित्सा टीम के साथ समन्वय स्थापित किया। सूचना मिलते ही दानापुर रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा व्यवस्था की गई और ट्रेन पहुंचते ही यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज