हुज़ूर: भोपाल में ट्रेन से शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर फरार
Huzur, Bhopal | Sep 4, 2025 राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का मामला सामने आया। ट्रेन से उतरे दो तस्करों के हाथ से सूटकेस गिरा, जिसमें भरी अंग्रेजी शराब की बोतलें टूट गईं। शराब बहते देख लोग जुट गए और आरपीएफ को सूचना दी। मौके का फायदा उठाकर तस्कर भीड़ में फरार हो गए।