कोटा: कोटा वेयरहाउस में तौल अनियमितता का मामला उजागर, राशन दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की
Kota, Bilaspur | Mar 27, 2026 करगी रोड कोटा स्थित शासकीय वेयरहाउस के धर्मकांटे में तौल संबंधी गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। राशन दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर जांच और कार्यवाही की मांग की है। दुकानदारों के अनुसार पिछले2वर्षों से हर माह प्रति दुकान 3-4 क्विंटल तक राशन कम तौला जा रहा था जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।नापतौल विभाग ने धर्मकांटा सील कर दिया है