परबत्ता: मड़ैया उमानाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया स्थित उमानाथ मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 151 कुंवारी कन्याओं ने पवित्र उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा तट से कलश में गंगाजल भरकर कथा स्थल उमानाथ मंदिर तक यात्रा की। शोभायात्रा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धा