मुरादाबाद: शोभित ठाकुर के हत्यारों के साथ थाना कटघर पुलिस की हुई मुठभेड़, एसपी सिटी ने दी जानकारी
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर पुलिस द्वारा, दिनांक 29.09.2025 को थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत हुई शोभित ठाकुर की हुई हत्या के प्रकरण में 02 ईनामी (25 हजार रुपये) अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व एक मो0सा0 बरामद की गई। आरोपियों का नाम अक्कू शर्मा और जतिन है।