मुरादाबाद: कटघर पुलिस की शोभित ठाकुर की हत्या करने वाले दो हत्यारों के साथ मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
कटघर पुलिस की रविवार तड़के चेकिंग के दौरान शोभित ठाकुर की हत्या के बाद से फरार चल रहे अक्कू शर्मा और जतिन के साथ मुठभेड़ हुई है जहां दोनों के पैर में गोली लगी है पुलिस ने इनके गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने अपने साथियों के संग मिलकर शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे।