नगीना: नगीना बढ़ापुर के मार्ग पर खो नदी के पुल के पास बस को ओवरटेक करते समय कार खाई में जाकर पलटी
Nagina, Bijnor | May 14, 2026 गुरुवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना के बढ़ापुर मार्ग पर खो नदी पुल के पास एक कार बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट नीचे खाई में जाकर पलट गई।उसमें चालक घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक को उपचार के लिए ले गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।