सोहागपुर: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल की कमिश्नर से हुई शिकायत शिकायतकर्ता ने लगाई गंभीर आरोप
शहडोल सोमवार को लगभग 2:15 बजे बोडरी गांव की रहने वाली सरपंच गनेसिया कोल कमिश्नर कार्यालय पहुंची और कमिश्नर को एक शिकायत पत्र सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल शिवम प्रजापति के द्वारा उनके साथ गाली गलौज की गई है,और अभद्रता की गई है कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।