रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात पचीरा पंचायत स्थित मुखिया के कामत के समीप हुई। मृतक की पहचान पचीरा वार्ड 10 निवासी 70 वर्षीय झालर ऋषिदेव के रूप में हुई है।