डलमऊ: चैत्र माह की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने डलमऊ गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई
बृहस्पतिवार को समय लगभग 12:00 बजे तक दूर दराज से आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने डलमऊ के रानी शिवाला घाट, पथवारी देवी घाट, वीआईपी घाट, संकट मोचन घाट समेत अन्य घाटों पर हर हर गंगे के जयकारों के साथ डुबकी लगाई। इसके बाद घाट किनारे बने प्राचीन देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने अपने तीर्थ पुरोहितों को दान-पुण्य देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।