पटियाली थाना क्षेत्र के नगला हीरा स्थित फायर स्टेशन के पास बाइक से गिरकर 36 वर्षीय उशवीर निवासी नगला मुंशी थाना पटियाली की मौत हो गई। वह अपने गांव के देवेंद्र के साथ दरियावगंज की ओर से लौट रहे थे। अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिरने से गंभीर चोट आईं।सीएचसी पटियाली में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। देवेंद्र को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।