चाईबासा: विलकिंसन रूल की रक्षा के लिए कोल्हान रक्षा संघ की हुई बैठक, 8 अप्रैल को जेटेया के चेतन कुंद्रीजोर में होगा जनसभा
विलकिंसन रूल को बचाए रखने के लिए टोन्टो प्रखंड के ग्राम पुखरीबुरू में कोल्हान रक्षा संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मानकी मुंडा संघ के पूर्व केन्द्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कोल्हान में विलकिंसन रूल को समाप्त करने की साजिश की जा रही है । इसके विरोध में 8 अप्रैल को जेटेया के ग्राम चेतन कुंद्रीजोर में संघ की ओर सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया । आयोजित जन सभा में कोल्हान रक्षा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया, महासचिव नूनाराम माझी, विक्रम बोइपाई, चोकरो सिद्धू, अनंत तुबिद आदि संबोधित करेंगे ।