किशनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ताऊ-भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।